Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हरियाणा-पंजाब के एयरबेस हाई अलर्ट पर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा और पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पाकिस्तान के साथ लगते जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, में स्कूल-कॉलेज 3 दिन तक बंद रहेंगे जबकि फाजिल्का में अगले आदेशों के जारी होने तक बंद रहेंगे। 

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। उक्त हमला कल रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में हुआ।  भारतीय एजेंसियों को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि इन ठिकानों पर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों के शीर्ष आतंकवादी नेता मौजूद हैं और वे भारत में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जबकि पाकिस्तान की किसी भी सैन्य या नागरिक संरचना को क्षति नहीं पहुंचाई गई।