Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पंजाब: स्कूल में खाना खाने से करीब 40 बच्चे बीमार, परिजनों का फूटा गुस्सा

पंजाब के संगरूर में घाबदा इलाके में बने मेरिटोरियस स्कूल के करीब 40 छात्र शुक्रवार को खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। छात्रों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लड टेस्ट के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमार पड़ने की वजह का पता लग पाएगा। 

छात्रों के परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बच्चों को ठीक से खाना नहीं दिया जा रहा था। संगरूर के जिला आयुक्त ने बताया कि जांच टीम गठित की गई है और मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।