Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

बहन की शादी में जमकर थिरके अभिषेक शर्मा, जीजा संग 'भांगड़े' पर बांधा समां

Punjab: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हरा ट्रॉफी अपने नाम की, तो पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिसके बाद अब वह अपनी डॉक्टर बहन की शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इसी साल कोमल शर्मा की सगाई लविश ओबेरॉय के साथ हुई थी, तो अब माता के जागरण के बाद शादी की रस्मों की शुरुआत कर दी गई।

पाकिस्तान को हराने के बाद अभिषेक शर्मा अपनी बहन की शादी में शामिल हुए। उन्होंने अपने जीजा के साथ भांगड़ा किया। दुल्हन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

अभिषेक शर्मा की बहन की शादी पिछले काफी समय से चर्चा में है। परिवार ने तारीख का खुलासा नहीं किया था, लेकिन एशिया कप के बाद शगुन की रस्म हुई। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेटर की दुल्हन का मॉडर्न और देसी लुक कमाल का लग रहा था।

बता दें, एशिया कप के कारण रस्में स्थगित कर दी गईं और शगुन की रस्म 30 सितंबर को हुई। अभिषेक अपने जीजा के साथ भांगड़ा करते नजर आए और दुल्हन ने भी पूरे जोश के साथ डांस किया। दुल्हन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी, वहीं दूल्हे और अभिषेक ने काले रंग के परिधान पहने हुए थे।

प्री- वेडिंग फंक्शन की जैसे ही वीडियो सामने आईं, तो कोमल का लहंगे में खूबसूरत लुक दिल जीत गया। वहीं, दूल्हे राजा भी टक्सीडो में कमाल के दिखे।जहां वाइट शर्ट के साथ उन्होंने सितारों से चमचमाता ब्लेजर पहना और बो टाई लगा ब्लैक पगड़ी के साथ लुक पूरा किया। वहीं, अभिषेक भी ऑल ब्लैक लुक में डैशिंग दिखे। सूट- बूट पहनकर चश्मा लगा वह कूल वाइब्स दे गए और बड़े- ही हैंडसम लग रहे हैं।