Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

अब्दुल मलिक है हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड, NSA लगाने की तैयारी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में उपद्रवियों ने गुरुवार को जमकर तांडव मचाया. हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 300 से ज्यादा लोग जख्मी हैं. घायलों में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हल्द्वानी हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में पहला नाम सामने आ गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल मलिक ही मास्टरमाइंड है. अब्दुल का ही मलिक बगीचा पर कब्जा था, जहां पर अवैध निर्माण ढहाने प्रशासन की टीम गई थी.

पुलिस के मुताबिक, अब्दुल मलिक फरार हो गया है. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल मलिक पर NSA लगाने की तैयारी में हल्द्वानी पुलिस है. नैनीताल के एसएसपी मुताबिक, पुलिस कई और मुख्य साजिशकर्ताओं की तलाश कर रही है .पुलिस के रडार पर अब्दुल मलिक के साथ और कई साजिशकर्ता हैं. हिंसा के दौरान अब्दुल का जिसने भी साथ दिया, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.