Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

पुणे में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या

महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड के सांगवी इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने 35 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात उस वक्त हुई जब मृतक एक दुकान के सामने खड़े थे। पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद दीपक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का मानना है कि हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। उसके मुताबिक हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक मारे गए व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला लंबित है।