Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अकोला में किसान ने जर्मनी से मंगाया बिना ड्राइवर के चलने वाला ट्रैक्टर

महाराष्ट्र के अकोला जिले में राजू वारोकर नाम के किसान ने खेती के लिए विदेश से मशीन मंगाई है। सोयाबीन की फसल लगाने में होनी वाली परेशानी को देखते हुए राजू अब इसके लिए जर्मनी से मंगाए गए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खास बात है कि ये ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के चलता है। बिना ड्राइवर के चलने वाला ये ट्रैक्टर जीपीएस तकनीक पर काम करता है। राजू वारोकर का कहना है खेती के  लिए इस तरह की टेक्नॉलॉजी आज की जरूरत है। राजू वारोकर का कहना है कि वो इस विदेशी ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने वाले अपने जिले के अकेले किसान हैं