Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बन रही इमारत गिरी, मजदूर की मौत

मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के बियोरा में बन रही एक इमारत मंगलवार शाम गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसडीओपी नेहा गौर ने बताया कि हादसा शिवधाम कॉलोनी में हुई। वहां 19 मजदूर काम कर रहे थे। शाम करीब सात बजे बहुमंजिली इमारत अचानक ढह गई।

मरने वाले मजदूर की पहचान भूरिया के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय मजदूर घर की तीसरी मंजिल का स्लैब बिछा रहे थे।