Breaking News

दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह ने गिराया इजरायली एयरफोर्स का एक ड्रोन     |   कोलकाता में सोना पप्पू के घर ED का छापा, फ्लैट देने के नाम पर गबन का आरोप     |   लास वेगास के पास अमेरिकी एयरफोर्स का F-35 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल     |   राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, CM सचिवालय में प्रमुख सचिव को छोड़ कर सभी अधिकारी बदले     |   ईरान के इस्फ़हान में एक प्रमुख स्टील फैक्ट्री पर इजरायल ने फिर की बमबारी     |  

‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बदौलत चित्रकुट में एक मां को 10 साल बाद मिला खोया हुआ बेटा

UP News:  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में छह साल की उम्र में मां से बिछड़ गए एक बच्चे का दस साल बाद परिवार से मिलन हो गया है।

किशन 2015 में चित्रकूट में अपनी मां संगीता के साथ कामदगिरी मंदिर गया था, तभी वो लापता हो गया था।

बहुत खोजबीन के बावजूद लगभग छह महीने पहले तक उसका पता नहीं चल पाया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस के लापता बच्चों को खोजने के अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बदौलत बच्चे का पता लगाया जा सका और उसे उसकी मां से मिला दिया।