Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

राजस्थान: मुंह में पत्थर डालकर फेवी क्विक से चिपकाया मुंह, भीलवाड़ा में तड़पता मिला 15 दिन का नवजात शिशु

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मंगलवार को बच्चे को छोड़ने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिस ने बताया कि 15 दिन का नवजात शिशु जंगल में मिला, जिसका मुंह फेवी क्विक से चीखें दबाने के लिए बंद कर दिया गया था। बच्चे का इलाज भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है।

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने कहा, "...एक शिशु को एमजीएच लाया गया था। उसके शरीर पर जलने के निशान थे और उसकी हालत गंभीर थी। उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है और वरिष्ठ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।"

मांडलगढ़ में सीता का कुंड मंदिर के पास एक मवेशी चराने वाले ने शिशु को देखा। पुलिस ने बताया कि बच्चा पत्थरों के ढेर के पास मिला था, उसके मुंह में एक पत्थर को चिपका दिया गया था। चरवाहे ने जब देखा तो उसने दूसरों को बताया, जिन्होंने मुंह से पत्थर निकाला और बच्चे को बिजोलिया के सरकारी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के मुंह और जांघ पर चिपकने के निशान थे।

एमजीएच के शिशु रोग विभाग के प्रभारी इंद्र सिंह चौहान ने कहा, "लगभग 15 से 20 दिन के बच्चे को खेत में फेंक दिया गया था, जिससे उसे चोटें आईं। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उसकी हालत गंभीर है। एमजीएच में उसका इलाज चल रहा है।"