Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

अगरतला रेलवे स्टेशन से 6 महिलाओं सहित 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

छह महिलाओं सहित नौ बांग्लादेशी नागरिकों को शनिवार शाम अगरतला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ रेलवे पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी तापस दास ने कहा, "नौ बांग्लादेशी नागरिकों को कल गिरफ्तार किया गया...वे ट्रेन के जरिए अलग-अलग दिल्ली, मुंबई और गुजरात जाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने अवैध रूप से सीमा पार की है। वे दोपहर में जाने की योजना बना रहे थे। हमने अगरतला जीआरपी में मामला दर्ज कर लिया है और वे अदालत में पेश होंगे।"