Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

7 लोग नर्मदा नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF

गुजरात के नर्मदा जिले के पोइचा गांव में आठ लोग नर्मदा नदी में डूबने से लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम ने एक शख्स को बचा लिया है, जबकि बाकी सात लापतों लोगों की तलाश हो रही है। 

लापता लोगों में छह बच्चें हैं, जिनकी उम्र सात से 15 साल के बीच है।

लापता लोग सूरत के 17 लोगों के ग्रुप का हिस्सा थे, जो एक मंदिर में पूजा करने के बाद नर्मदा नदी में पवित्र स्नान करने के लिए पोइचा गांव की यात्रा पर थे।