Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अंबाला में ट्रक और टेंपो ट्रैवलर में टक्कर से 7 लोगों की मौत

हरियाणा के अंबाला में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए  श्रद्धालुओं को ले जा रहे टेंपो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब एक बजे अंबाला मोहरा के पास हुआ।

टेंपो बुलंदशहर से वैष्णो देवी के लिए निकला था, तभी एनडीए प्लाजा मोहरा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घायलों का इलाज नजदीकी सिविल अस्पताल में चल रहा है।