Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

आजादी के 78 साल बाद राजस्थान के एक गांव में आदिवासियों को मिली बिजली, ग्रामीणों में उत्साह

Rajasthan: राजस्थान के बारां जिले के एक सुदूर पहाड़ी इलाके में देश की आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली का कनेक्शन पहुंचा है। जिला मुख्यालय से 175 किलोमीटर दूर संवारा गांव के पास स्थित बस्ती में रहने वाले सहरिया जनजाति समुदाय के 40 परिवार को बिजली मिली है।

ये पीएम-जनमन या प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत सहरिया परिवारों को हासिल हुई है। पीएम-जनमन विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए एक पहल है।

बिजली पहुंचने से पूरे गांव के लोग अब बहुत खुश और उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जिला अधिकारियो द्वारा जन सुनवाई के दौरान उनकी शिकायत मिलने के बाद ये काम शुरू किया गया।

आदिवासी बस्ती में 25 केवी ट्रांसफार्मर और 38 नए बिजली के खंभे लगाए गए। यह पूरा काम पथरीले और पहाड़ी इलाकों में किया गया है। पीएम-जनमन के तहत सहरिया आदिवासी परिवारों को भी स्थायी मकान के लिए सरकारी मंजूरी मिल गई है।