Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सोनीपत में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत, 40 घायल

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। 

घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

सोनीपत के जिला आयुक्त मनोज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल लिया। उन्होंने हादसे की जांच का भरोसा दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है उसमें रबर बेल्ट बनाने का काम होता है।