Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

J-K: अनंतनाग में खाई में गिरी कार, पांच बच्चों समेत आठ की मौत

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक पुलिस कर्मी, दो महिलाएं और छह से 16 साल की उम्र के पांच बच्चे शामिल हैं।

वाहन किश्तवाड़ से सिंथन टॉप के रास्ते मारवाह की तरफ जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।