Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

बांग्लादेश में फंसे 500 स्टूडेंट घर लौटे

हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में पढ़ने वाले 500 से ज्यादा स्टूडेंट रविवार को पश्चिम बंगाल के रास्ते घर लौटे। 

इनमें 300 भारतीयों के अलावा नेपाल, भूटान और मालदीव के छात्र थे। छात्रों के चंद्रबंध लैंड पोर्ट पहुंचने पर सुरक्षा जांच की गई और उन्हें आने की इजाजत दे दी गई। 

इनमें ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं, जो नौकरी में रिजर्वेशन को लेकर भड़की हिंसा की वजह से पड़ोसी देश में फंसे हुए थे।

करीब 1000 भारतीय छात्र मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के रास्ते घर लौटे हैं।