Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर, चार लोगों की मौत, कई घायल

Rajasthan: राजस्थान में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उलटी दिशा से आ रहे एक वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और जब लोग उनकी मदद के लिए दौड़े तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों ने लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में एक के बाद एक तीन-चार वाहन आपस में टकरा गए। डीएसपी अंजलि सिंह ने बताया, "सुबह करीब सात बजे चित्तौड़गढ़ राजमार्ग के पास एक बाइक और तीन कारों की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।"