Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

श्रीलंकाई जेल से रिहा हुए 3 भारतीय मछुआरे पहुंचे चेन्नई

श्रीलंका ने जेल में बंद तीन भारतीय मचुआरों को रिहा कर दिया है। इन्हें छह महीने की सजा हुई थी। श्रीलंकाई मछुआरों ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि भारतीय मछुआरे उनके जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए श्रीलंकाई मछुआरों ने वायु सेना की मदद मांगी थी।

दोनों देशों के मछुआरे अक्सर एक-दूसरे के जल क्षेत्र में अनजाने में घुसपैठ कर मछली पकड़ने के लिए अक्सर पकड़े जाते हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने फरवरी में कहा था कि उसने 2024 में उनके जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसपैठ करने वाले 23 भारतीय ट्रॉलर और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया है।