Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

38वें राष्ट्रीय खेल आगे खिसकने के आसार, आईओए ने भेजा पत्र

देहरादून में एथलेटिक्स ट्रैक की खोदाई के चलते 38वें राष्ट्रीय खेल आगे खिसक सकते हैं। अब खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के बजाय 15 फरवरी से दो मार्च के बीच कराए जा सकते हैं। आज (मंगलवार को) शासन में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री बैठककर नई तारीखों का औपचारिक एलान कर सकते हैं।

आईओए से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बीते रविवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ जीटीसीसी की बैठक में राज्य की खेल तैयारियों को लेकर सवाल उठे। फेडरेशन के कुछ सदस्यों ने देहरादून के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक खोदा होने और वहां जेसीबी से काम चलने की फोटो आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा के सामने रखी। आरोप लगाया कि ट्रैक को मनमाने ढंग से खोद दिया गया है। इसे तैयार करने में दो महीने से ज्यादा वक्त लगेगा, ऐसे में खेल कैसे होंगे।