Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

मुंबई में 6 घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश, सड़कों पर भरा पानी

मुंबई में भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है सड़कों पर पानी भर गया है, लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा बारिश का असर लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है।

मुंबई में रात एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे में अलग-अलग जगहों पर 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।

मुंबई के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सेशन की छुट्टी घोषित कर दी गई।

कुछ जगहों पर रेल पटरियों पर भी पानी भर गया है, जिससे कई सेवाएं रद्द करनी पड़ीं और ट्रेनों का समय भी बदलना पड़ा।

लोकल ट्रेनों को मुंबई ठाणे, पालघर और रायगढ़ समेत कई इलाकों के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। सब-अर्बन नेटवर्क पर हर दिन करीब 30 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं।