Breaking News

अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |   वेनेजुएला के तेल से भरा जाएगा 44 साल के निचले स्तर पर पहुंचा US भंडार, ट्रंप का ऐलान     |   ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की तैयारी में अमेरिका, बैंक पर लगाएगा प्रतिबंध     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना     |   US और इजरायल के खिलाफ एकजुट हों मुस्लिम देश, ईरान के सुप्रीम लीडर की अपील     |  

झारखंड के साहिबगंज में 2 मालगाड़ियों के बीच में टक्कर, 3 लोगों की मौत

बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास दो मालगाड़ियों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई. घटना में दो लोको पायलट की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए हैं. वहीं, एक कर्मी की फंसे होने की सूचना है. मृतकों में बोकारो जिला के सेक्टर नौ निवासी 32 वर्षीय अंबुज महतो और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज निवासी ज्ञानेश्वर माल शामिल हैं. घायलों में 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 45 वर्षीय उदय मंडल, 55 वर्षीय राम घोष और 48 वर्षीय टीके नाथ शामिल हैं.

साहिबगंज मुख्यालय से पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मी ने बताया कि घटना सुबह 3:30 बजे की है. एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी. इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इंजन व कोयला लोड बोगी में आग लग गई. आग बुझाने का कार्य जारी है. वहीं, दो इंजन पटरी से नीचे उतर गए और इंजन पूरी करह से क्षतिग्रस्त हो गया.

फायर ब्रिगेड के कर्मी ने बताया कि इंजन में सात लोग सवार थे, जिसमें दो लोको पायलट की मौत और चार लोग घायल हो गए हैं. जबकि एक कर्मी इंजन में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने की कोशिश जारी है. सभी को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां घायलों का इलाज जारी है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए. बरहेट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है. पहले भी एनटीपीसी की इस रेल पटरी पर घटना घट चुकी है. हाल में कुछ आपराधिक तत्वों के द्वारा बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया गया था, जिससे कोयल लदी गाड़ी पटरी से नीचे उतर गई थी.