Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Kerala: वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 195 हुई, 91 राहत कैंपों में 9,328 शरणार्थी

केरल के वायनाड जिले में हुए भयानक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है। जिला कलेक्टर मेघाश्री डी. आर. ने ये जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि 195 शवों के अलावा शरीर के कई अंग भी बरामद किए गए हैं। डीएनए जांच के जरिये उनकी पहचान की जा रही है। केरल के एडीजीपी एम. आर. अजित कुमार ने बताया कि करीब 300 लोग अब भी लापता हैं।

जिला प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार रात तक 190 शव बरामद किए गए। इनमें 76 महिलाएं और 27 बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि मलप्पुरम से बहने वाली चलियार नदी के पास मिले 143 शवों और शरीर के हिस्सों को वायनाड लाया गया। गुरुवार को बताया गया था कि शरीर के अंगों समेत 279 शवों की जांच पूरी हो चुकी है। इनमें 107 शवों की पहचान की जा चुकी है।

जिला प्रशासन ने बताया कि वायनाड में 9,328 लोगों को 91 राहत कैंपों में रखा गया है। बारिश और कीचड़ की वजह से बचाव के काम में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टूटे-फूटे घरों में जिंदा या मरे हुए लोगों की तलाश की जा रही है।