Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

आयुर्वेद विवि के पांच कुलसचिवों से होगी 19.27 लाख की वसूली

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 2015 से 2023 के बीच कर्मचारियों के नियम विरुद्ध प्रमोशन करने के मामले में पांच कुलसचिवों से 19.27 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। इस संबंध में विवि के कुल सचिव रामजीशरण शर्मा ने वसूली के नोटिस जारी किए। जिसमें एक सप्ताह के भीतर धनराशि जमा करने को कहा गया।

विवि में कुलसचिव रहे डॉ. मृत्युंजय कुमार से 4,53,594 रुपये, डॉ. राजेश कुमार से 2,63,854 रुपये, डॉ. सुरेश चौबे से 4,19,994 रुपये, डॉ. उत्तम कुमार शर्मा से 7,73,812, डॉ. अनूप कुमार गक्खड़ से 15,908 रुपये की वसूली की जाएगी।