Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

कलबुर्गी के होटल में सिलेंडर फटने से 10 लोग घायल

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक होटल में एलपीजी सिलेंडर फटने से 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सप्तगिरि ऑरेंज होटल में जब सिलेंडर फटा, तब वहां कोई ग्राहक नहीं था। 

एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद रसोई में आग लग गई और कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन टीम ने आग बुझा दी।

एक अधिकारी ने बताया, "घायल कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कर्मचारियों के बयान के आधार पर हम मामला दर्ज करेंगे।"