Breaking News

अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |   इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वादियों के अदालत में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई     |  

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 10 अधिकारियों को खदान से बचाया गया

राजस्थान के झुंझुनू में नीम का थाना जिले की खदान में फंसे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की टीम के 15 सदस्यों में से 10 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने कहा कि पब्लिक सेक्टर कंपनी के 15 अधिकारी मंगलवार रात खदान में उस वक्त फंस गए थे, जब आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शाफ्ट ढह गया। मेडिकल टीम में शामिल डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बचाए गए तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को राहत और बचाव काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।