Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

आंध्र प्रदेश: काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 की मौत, दो लोग घायल

Andhra Pradesh: श्रीकाकुलम जिले के एक मंदिर में शनिवार को भगदड़ मचने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। काशीबुग्गा के वेंकटेश्वर मंदिर में पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे भगदड़ मची।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ ने मुझे व्यथित कर दिया है। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

नायडू ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और भगदड़ स्थल पर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।