Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

अचानक बिगड़ी यशस्वी जायसवाल की तबीयत, अस्पताल में हुए एडमिट

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को पुणे में मुंबई और राजस्थान के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान पेट में ऐंठन के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, यशस्वी जायसवाल पेट में ऐंठन से पीड़ित थे, जो राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद और बढ़ गई। उन्हें तुरंत आदित्य बिड़ला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके एक्यूट गैस्टोएंटेराइटिस (पेट का संक्रमण) की पुष्टि हुई। उन्हें दवाएं दी गईं और अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन के जरिए से जांच की गई। उन्हें दवाइयां लेने और आराम करने की सलाह दी गई है।

बता दें कि यशस्वी मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने तीन मैच खेलते हुए 48.33 की औसत और 168 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने तीन मैचों में 78 की औसत से 156 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने वनडे में अपना पहला शतक भी ठोका था।