Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

T20 WC: हम भारत में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

T20 WC: बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत और श्रीलंका में अगले महीने होने वाली टी20 विश्व कप प्रतियोगिता में अपनी क्रिकेट टीम भेजने से इनकार कर दिया। आईसीसी ने आयोजन स्थल बदलने की उसकी मांग ठुकरा दी थी।

आईसीसी ने बुधवार को बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिया कि या तो वो भारत में खेलने पर सहमत हो जाए या टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। वैश्विक निकाय ने कहा कि उनके खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं दिखता।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि बांग्लादेश जैसे क्रिकेट प्रेमी देश के लिए आईसीसी की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नहीं खेलना बड़ा झटका होगा। उन्होंने कहा कि वे अब भी इसमें भाग लेने का रास्ता तलाश रहे हैं, लेकिन भारत में नहीं।

अगर बांग्लादेश विश्व कप में शामिल नहीं होता है तो सात फरवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में रैंकिंग के आधार पर उसकी जगह स्कॉटलैंड खेलेगा।