Breaking News

श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |   दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल बैठक, दोपहर 3 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

'हम उन्हें अपना आदर्श मानते हैं', सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले अमेरिकी ऑलराउंडर शुभम रंजने

T20 World Cup: मुंबई में पले-बढ़े क्रिकेटर हरमीत सिंह के साथ उनके साथी शुभम रंजने और सौरभ नेत्रवलकर वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका और भारत के बीच होने वाले मुकाबले में आमने-सामने होंगे। भारत और अमेरिका के बीच सात फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस दिन दो पक्‍के यार एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे।

रंजने ने बताया," वानखेड़े में खेलना हमेशा एक खास एहसास होता है। हमारे दिलों में वानखेड़े के लिए एक खास जगह है। हमारी यहां बहुत सारी यादें जुड़ी हैं।" रंजने ने कहा, "अमेरिका के लिए खेलना प्रतिष्ठा की बात है।हम इसके लिए उत्साहित है और इस खेल को जीतने की उम्मीद करते हैं।"

उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया और कहा कि उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा, "मैं इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हम सूर्यकुमार यादव को अपना आदर्श मानते हैं। हम पहले साथ खेल चुके हैं और अब एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।"

रंजने का मानना ​​है कि अमेरिका टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारे पास अच्छे खिलाड़ी है और वे खिलाड़ी पूरी दुनिया में क्रिकेट खेलते रहे हैं।"