Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे     |   ईरान ने इजरायली जासूसी नेटवर्क में शामिल होने के आरोपी दो लोगों को फांसी दी     |   बेंगलुरु में कांग्रेस MLA और डीके शिवकुमार के करीबी एनए हैरिस के खिलाफ छापेमारी     |   ईरान: तेहरान में बिजली कटौती से कई इलाकों में दिक्कत, मोबाइल जनरेटर लगाए गए     |   सीजफायर के बाद भी ऑपरेशन जारी, लेबनान में 20 सैन्य ठिकाने स्थापित करेगा इजरायल     |  

IPL 2026: राजस्थान-मुंबई के बीच मुकाबला, वैभव और बुमराह के प्रदर्शन पर टिकी निगाहें

IPL 2026: आईपीएल के मौजूदा सीजन में दो मैचों के दौरान 83 रन बनाने और एक अर्धशतक जड़ने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मुंबई इंडियंस की तरफ से लीग के सबसे बेहतरीन बॉलिंग अटैक का कड़ा सामना करना पड़ेगा। लीग में बहुत कम टीमें ऐसी है, जो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जितनी मजबूत हैं, उनके पास जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी और आक्रामक तेज गेंदबाज आक्रमण है।

खेल के हर पहलू में 32 साल के बुमराह, वैभव सूर्यवंशी के लिए कड़ी परीक्षा साबित होंगे, जिनकी उम्र उनकी उम्र की आधी भी नहीं है। उनकी सटीक लाइन, लेंथ और वेरिएशन इस बाएं हाथ के ओपनर के लिए मुश्किल चुनौती पेश कर सकती है।

वैभव को लॉन्ग-ऑन और स्क्वायर लेग के बीच में लेग-साइड पर खेलना पसंद है। लेकिन शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदें डालकर उनकी परीक्षा ली। हालांकि, वैभव इस परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार दिखे। उन्होंने अपनी 31 रन की पारी में से 22 रन ऑफ-साइड से जुटाए।

हालांकि, एमआई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बिहार के इस बल्लेबाज के खिलाफ किसी भी तरह की खास रणनीति बनाने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वैभव की तैयारी भी दूसरे खिलाड़ी जैसी ही होगी।

लेकिन ये देखना सबसे दिलचस्प होगा कि वैभव मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक का सामना कैसे करते हैं? क्योंकि आरआर के इस युवा बल्लेबाज का एमआई के खिलाफ पिछले सीजन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।