Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

उत्तर प्रदेश: 189 एथलीटों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन, 62 करोड़ रुपयों के इनाम दिए

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को लखनऊ में एथलीटों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। एशियाई खेलों, एशियाई पैरा खेलों और राष्ट्रीय खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वाले 189 एथलीटों को कुल मिलाकर 62 करोड़ रुपयों का इनाम दिया गया।

ये समारोह खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान से हौसला बढ़ाने के लिए सरकार की कोशिशों का नतीजा है। एथलीटों को दी जाने वाली सम्मान और सहायता राशि से खिलाड़ियों का जोश तो बढ़ता ही है, इसके साथ-साथ नए खिलाड़ी भी खेल के प्रति और गंभीर होते हैं।