IND vs SA 4th T20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जाना है, लेकिन घने कोहरे की वजह से शाम 7.30 बजे तक खेल शुरू नहीं हो सका है। अब रात आठ बजे अंपायर एक बार फिर निरीक्षण के लिए मैदान पर आएंगे।
यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अगर गेंद हवा में मारी जाती है तो धुंध की मोटी परत से क्षेत्ररक्षकों को दिक्कत होगी। निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के दौरान अगला निरीक्षण सात बजकर 30 मिनट पर करने का फैसला किया गया।
सर्दियों में देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दौरा और कार्यक्रम समिति के फैसले पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं।
IND vs SA 4th T20: कोहरे के कारण टॉस में देरी, अब 8:00 बजे निरीक्षण
You may also like
पहलवान गीता फोगाट की अपील, बोली- 'ग्रामीण बेटियों में है हुनर, सिर्फ चाहिए माता-पिता का साथ'.
IPL 2026: केकेआर को लगा दूसरा बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए आकाश दीप.
मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का उभार, उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस.
IPL 2026: GT के खिलाड़ियों ने किया IIM अहमदाबाद का दौरा, मैदान से मिले सबक किए साझा.