Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

PKR: तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को हराया, क्वालीफायर 2 में पुणेरी पल्टन से भिड़ंत

तेलुगु टाइटंस ने मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स के जीत के क्रम पर विराम लगाते हुए एलिमिनेटर तीन में 46-39 से जीत दर्ज की। टाइटंस की ओर से स्टार खिलाड़ी भरत हुड्डा ने 23 अंक जुटाए। तेलुगु टाइटंस की टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए बुधवार रात क्वालीफायर दो में 10वें सत्र के विजेता पुणेरी पल्टन से भिड़ेगी।

पाइरेट्स के अयान लोचब एक सत्र में छह मैच में 20 या इससे अधिक अंक बनाने वाले पीकेएल के पहले रेडर बने। उन्होंने सत्र का अंत 316 अंक के साथ किया।