Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार से मान्यता नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, सीएम ने दिया जवाब

New Delhi: ओलंपियाड स्वर्ण विजेता भारतीय शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने सोमवार को दिल्ली सरकार से मान्यता नहीं मिलने पर दुख जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले पर विचार करने के लिए उनसे संपर्क किया।

सचदेव ने अपनी निराशा जताने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने आतिशी और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए उनसे राज्य के शतरंज खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की। आतिशी ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया और इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार खिलाड़ियों का समर्थन करती रही है।

सचदेव उस टीम का हिस्सा थीं जिसमें डी. हरिका, आर. वैशाली, दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल भी शामिल थीं, जिन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड के महिलाओं के मुकाबले में शीर्ष सम्मान हासिल किया था। ये पहली बार था जब देश ने शीर्ष पुरस्कार जीता था।