Breaking News

जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |   आज ओमान में शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता, 9 महीने बाद पहली बैठक     |   उत्तर प्रदेश में संपत्ति खरीदने के लिए अब पैन कार्ड जरूरी, सरकार ने बदले नियम     |   आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली     |  

सूर्यकुमार यादव बोले- चतुराई भरी बल्लेबाजी, हालात के अनुकूल ढलना जीत की कुंजी

IND vs AUS: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया पर चौथे टी20 मैच में 48 रन से मिली जीत के लिये बल्ले और गेंद से अपने खिलाड़ियों के चतुराई भरे खेल को श्रेय दिया। भारत ने 167 रन बनाने के बावजूद जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढत बना ली है।

सूर्यकुमार ने जीत के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को इसका श्रेय जाना चाहिये। शुभमन और अभिषेक ने जिस तरह से शुरूआत की, उन्हें पता था कि ये 200 या 220 रन वाला विकेट नहीं है। उन्होंने चतुराई से खेला। बल्लेबाजों की तरफ से ये टीम प्रयास था।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं और गौती भाई (कोच गौतम गंभीर) इसे लेकर साफ हैं कि गेंदबाजों को आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। मैदान पर ओस ज्यादा नहीं थी, लेकिन गेंदबाजों ने खुद को जल्दी ढाल लिया।’’ हरफनमौला शिवम दुबे ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिये। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘दो तीन ओवर डालने वाले गेंदबाज टीम में होना हमेशा अच्छा रहता है। ये संयोजन हमे रास आता है।’’

आस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, ‘‘167 का स्कोर बुरा नहीं था। हम फिनिश लाइन तक नहीं जा सके। भारतीय टीम को इसका पूरा श्रेय जाता है जो विश्व स्तरीय टीम है।’’ एशेज श्रृंखला को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने टीम में काफी बदलाव किये थे। प्रमुख खिलाड़ी टी20 श्रृंखला के अंतिम दो मैच छोड़कर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज की तैयारी में लग गए।

मार्श ने कहा, ‘‘आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं, लेकिन एशेज श्रृंखला आने वाली है। हम ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे, खासकर इस तरह के दबाव वाले मैच में।’’