Breaking News

दिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी     |   फ्रांस को मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानून पर दुनिया को भाषण देना बंद करना चाहिए: अराघची     |   गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी श्रावणोत्सव डमरू यात्रा में शामिल हुए     |   मुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली     |   खुद को हाफिज सईद का गुलाम बताया, भारत को भी धमकी दी... पूर्व मंत्री ने खोल दी पाकिस्तान की पोल     |  

IPL 2026: हैदराबाद ने चोटिल डेविड पायने को किया रिप्लेस, गेराल्ड कोएत्जी को टीम में किया शामिल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बीच बड़ा फैसला लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को इंग्लैंड के डेविड पायने की जगह टीम में शामिल किया है। डेविड पायने टखने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में एसआरएच के लिए दो मैच खेले थे और दो विकेट लिए थे।

इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पायने (जिन्होंने मौजूदा सीजन में एसआरएच के लिए दो मैच खेले और दो विकेट लिए) टखने की चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए। फ्रेंचाइजी ने कोएत्जी को दो करोड़ रुपये में टीम में जोड़ा है। कोएत्जी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा अनुभव है, उन्होंने अब तक चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मुकाबलों में कुल 67 विकेट लिए हैं।

आईपीएल में अनुभव की बात करें तो वह पहले मुंबई इंडियंस (2024) और फिर गुजरात टाइटंस (2025) की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।