मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह करेंगे. इस दौरान मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, टंकराम वर्मा शामिल होंगे. राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा.
कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से साल 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 6 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 और मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.
इसके साथ ही साल 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 4 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 7 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1 खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा. शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा.