Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Pro Kabbadi League: दबंग दिल्ली को झटका, घायल स्टार खिलाड़ी नवीन कुमार मुकाबलों से बाहर

दबंग दिल्ली टीम के स्टार खिलाड़ी नवीन कुमार प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में अब आगे नहीं खेल पाएंगे। जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ पिछले साल 27 दिसंबर को हुए मुकाबले के दौरान वे घायल हो गए थे।

मेडिकल एक्सपर्ट की देखरेख में नवीन के दाएं घुटने की लिगामेंट सर्जरी होनी है। इसके लिए वे पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। दबंग दिल्ली के. सी. का टीम मैनेजमेंट नवीन के ट्रीटमेंट प्लान पर बारीकी से नजर रख रहा है। इस ट्रीटमेंट प्लान में थेरेपी और सर्जिकल प्रोसीजर शामिल हैं।

माना जा रहा है कि नवीन कुमार को चोट से उबरने में छह महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में नवीन का कारनामा बेहतरीन रहा है। वे प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 1000 रेड प्वाइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

प्रो कबड्डी लीग के बाकी बचे मुकाबलों में आशू मलिक, दबंग दिल्ली टीम की अगुवाई करते रहेंगे। इस वक्त टीम लगातार चार मुकाबलों में जीत हासिल कर लीग के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दबंग दिल्ली कामयाबी का सिलसिला बरकरार रखने के लिए बेताब नजर आ रही है। दबंग दिल्ली केसी ने इस सीजन में अपने अभियान की धीमी शुरुआत की, लेकिन कुछ शानदार मुकाबले के बाद उन्होंने इसका फायदा उठाया और शानदार वापसी की।