Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

‘द हंड्रेड’ की नीलामी में SRH ने अबरार अहमद को खरीदा, उस्मान तारिक फीनिक्स से जुड़े

The Hundred: चेन्नई के मीडिया ग्रुप सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने ‘द हंड्रेड’ की नीलामी के दौरान स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा जिससे वे टूर्नामेंट में किसी भारतीय के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा करार किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। ट्रेंट रॉकेट्स के साथ बोली लगाने की होड़ के बाद सनराइजर्स ने अबरार अहमद को 190000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा।

उनके खरीदे जाने से उन बातों पर भी विराम लग गया कि हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी क्योंकि आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने 2009 से दोनों पड़ोसी देशों के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण उनसे कोई अनुबंध नहीं किया है।

सन ग्रुप आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का भी मालिक है। उसने पिछले साल पहले के नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का टेकओवर किया था। सनराइजर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी काव्या मारन नीलामी में शामिल हुईं। उनकी एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम भी है लेकिन उनके पास इस टीम में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है।

अबरार नीलामी के दौरान बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। इससे पहले एक और स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा था। लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी। इसी बीच, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को फीनिक्स ने 100000 पाउंड (लगभग 1.23 करोड़ रुपये) में खरीदा।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की खरीद पर ये याद आने लगा है कि बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से निकाल दिया था, जिसके बाद घटनाओं की एक ऐसी श्रृंखला शुरू हुई जिसका नतीजा यह हुआ कि बांग्लादेश हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गया।