Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

शपूर जादरान का हाल जानने पहुंचे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, उनके ठीक होने की मांगी दुआ

New Delhi: अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान और मोहम्मद नबी ने बुधवार को बीमार चल रहे पूर्व राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज शपूर जादरान से मुलाकात की। जादरान एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।

जादरान को ‘हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) का पता चला है। बाएं हाथ का यह 38 वर्षीय तेज गेंदबाज दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती है जहां पिछले कुछ महीनों से उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में जादरान से मुलाकात के बाद नबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज भारत में ग्रेटर नोएडा में राशिद खान के साथ हम अपने प्यारे भाई शपूर जान से मिले। उसी लंबे कद वाले, जोशीले और मजबूत दिल वाले शपूर को, जिसकी हमने हमेशा क्रिकेट के मैदान पर बहादुरी से लड़ते हुए तारीफ की है। अस्पताल के बिस्तर पर लेटा देखना सचमुच दिल तोड़ने वाला था।’’

उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल के आईसीयू से जादरान की तस्वीरें भी शेयर कीं और कहा कि वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।