Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

बारिश के कारण पांच ओवर के बाद रुका खेल, टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 43 रन

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारिश के कारण पहला टी20 मुकाबला रुक गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 

भारत ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 43 रन बनाए हैं। भारत के लिए फिलहाल सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। नाथन एलिस ने टिम डेविड के हाथों कैच कराकर अभिषेक की पारी का अंत कर दिया है। अभिषेक 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।