Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

RCB vs LSG में मैच, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

LSG vs RCB Head To Head: आईपीएल 2024 के मैच नंबर 15 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का अब तक आईपीएल में चार बार आमना-सामना हुआ है। बेंगलुरु की टीम लखनऊ पर हावी दिखी है। चार मुकाबलों में आरसीबी ने 3 में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है। हालांकि लखनऊ ने बेंगलुरु को इकलौते मुकाबले में चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराया था।