Breaking News

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला     |   SIR पर ममता बनर्जी की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की     |   UP पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 8-9 और 10 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा     |   मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद सिंह     |  

WPL 2026: आरसीबी ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, शीर्ष तीन में जगह पक्की की

WPL 2026: गौतमी नाईक ने शानदार अर्धशतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को गुजरात जायंट्स (जीजी) पर 61 रन से जीत दिलाई और सोमवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग में शीर्ष तीन में जगह पक्की की। अब तक अजेय रही आरसीबी ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और नॉक-आउट में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए तालिका में शीर्ष पर मौजूद आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ग्रेस हैरिस और दूसरे ओवर में जॉर्जिया वोल आउट हो गईं, तब स्कोर बोर्ड पर मात्र नौ रन थे। इसके बाद नाईक ने पारी को संभाला और आरसीबी को 178 रन पर छह विकेट के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए, जीजी शुरू से ही लय में नहीं दिखी और सातवें ओवर तक 34 रन पर चार विकेट गंवा दिए। बेथ मूनी, सोफी डेवाइन, अनुष्का शर्मा और कनिका आहूजा जल्दी आउट हो गईं। काशवी गौतम और जॉर्जिया वेयरहैम भी अपनी टीम के काम नहीं आईं।

कप्तान एशले गार्डनर (43 गेंदों में 54 रन) और भारती फुलमाली (14) ने अपनी पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। गार्डनर ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन ये काफी नहीं था, क्योंकि जीजी ने 8 विकेट पर 117 रन बनाए।

आरसीबी की गेंदबाज सयाली सतघारे ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 21 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि नडाइन डि क्लेर्क को दो विकेट मिले। इससे पहले कप्तान स्मृति मंधाना (23 गेंदों में 26 रन) और नाईक ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े और आरसीबी की पारी को संभाला।

एशले गार्डनर ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने सफल रिव्यू के बाद मंधाना को विकेट के ठीक सामने कैच आउट कर दिया। इसके बाद नाईक (55 गेंदों में 73 रन, 7x4, 1x6) और रिचा घोष (20 गेंदों में 27 रन) ने चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े और आरसीबी को आगे बढ़ाया।

इस साझेदारी में नाईक हावी रहीं, वहीं घोष ने भी अपने लंबे शॉट्स का अच्छा इस्तेमाल किया और तीन छक्के लगाकर 20 गेंदों में 27 रन बनाए। नाईक को 18वें ओवर में गार्डनर ने बोल्ड किया राधा यादव (8 गेंदों में 17 रन) ने अंत में एक छोटी सी कैमियो पारी खेलकर आरसीबी को जीत तक पहुंचाया।