Breaking News

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |  

'खेल का राजनीतिकरण शर्मनाक', भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रहे विवाद पर बोले शशि थरूर

T20 World Cup: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के भारत-पाक मुकाबले का बहिष्कार करने पर खेल भावना को उस तरह चोट नहीं पहुंचाई जा सकती, जैसा कि इस समय हो रही है।

थरूर ने कहा, "ये काफी शर्मनाक है कि दोनों ओर से खेल का इस तरह राजनीतिकरण किया गया है। मुझे नहीं लगता कि मुस्तफिजुर को कोलकाता में खेलने के लिए उनके अनुबंध से वंचित किया जाना चाहिए था। ये राजनीति का बेहद दुर्भाग्यपूर्ण दखल था।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि बांग्लादेश की प्रतिक्रिया जरूरत से ज्यादा सख्त थी, लेकिन ये उसी स्थिति का नतीजा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है। ये पूरा मामला अब नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है।"

थरूर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि ये अब सभी संबंधित पक्षों के लिए एक चेतावनी है कि वे आपातकालीन स्थिति में एक-दूसरे से संपर्क करें। आईसीसी इसके लिए एक मंच बन सकता है। यही कहना है कि इसे खत्म करते हैं। आप हमेशा के लिए इस तरह नहीं चल सकते।"

भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी आईसीसी प्रतियोगिता में मुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके साथ दुनिया भर में सबसे ज्यादा दर्शक, स्पोंसरशिप और प्रसारण राजस्व जुड़े होते हैं।