Breaking News

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |  

पूर्व गेंदबाज ने पीसीबी की सोच को बताया समझ से परे, कहा- भारत से मैच न खेलना 'बेवकूफी' भरा कदम

T20 World Cup: 1983 का विश्व कप जीतने वाले तेज गेंदबाज मदन लाल ने पाकिस्तान सरकार द्वारा भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच नहीं खेलने के फैसले की आलोचना की है और इसे "बेवकूफी भरा" कदम बताया है।

पाकिस्तान सरकार ने रविवार को फैसला किया कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव का हवाला देते हुए, उनकी राष्ट्रीय टीम इस शनिवार से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी।

मदन लाल ने सोमवार को कहा, "ये हिम्मत की बात नहीं है; ये बेवकूफी है। पाकिस्तान ऐसे फैसले केवल भारत की छवि खराब करने की कोशिश में ले रहा है और यही वजह है कि उनका विकास नहीं हो रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलकर बहुत बड़ी गलती कर रहा है। इस वजह से उन्हें बहुत नुकसान होगा। मुझे पाकिस्तान के उन लोगों की सोच समझ नहीं आती जो ऐसे फैसले ले रहे हैं।" लाल ने देश में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मंशा पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, "जब आप सही इरादे से क्रिकेट के बारे में नहीं सोचते, तो आपका क्रिकेट नीचे चला जाता है - और ठीक यही हो रहा है। सोच गलत है और ऐसी स्थिति में आगे बढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता है।"