Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

IPL 2026: मयंक मार्कंडेय की मुंबई इंडियंस में वापसी, KKR से 30 लाख रूपये में किया ट्रेड

IPL 2026: लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय एक बार फिर मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे। आने वाले आईपीएल सीजन से पहले मयंक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से ट्रेड किया गया है। 28 साल के मार्कंडेय, जिन्हें केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा था, अब उसी रकम पर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।

ये उनके लिए एक तरह से घर वापसी है। 2019 में उन्होंने मुंबई इंडियंस से ही डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में तीन विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था। उसी सीजन में उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला था।

पंजाब के रहने वाले मार्कंडेय को मुंबई इंडियंस स्पिन विभाग में एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है। वे अलग-अलग तरह की पिचों पर आसानी से ढल जाते हैं और टीम को मध्य ओवरों में अहम विकेट दिला सकते हैं।