Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

IPL 2026: बुमराह के 4 ओवरों से आगे के बारे में भी सोचे मुंबई, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने दी नसीहत

IPL 2026: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में निरंतरता हासिल करनी है तो उसे गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह पर अपनी अत्यधिक निर्भरता कम करनी होगी।

मुंबई इंडियंस हमेशा धीमी शुरुआत करता है। इस बार उसने टूर्नामेंट का पहला मैच जीता, लेकिन इसके बाद वो लगातार तीन मैच हार चुका है। रविवार को यहां खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने उसके खिलाफ चार विकेट पर 240 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम पांच विकेट पर 222 रन ही बना पाई।

तेज गेंदबाज बुमराह उसके लिए तुरुप का इक्का हैं, लेकिन चार मैचों में उन्हें अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। डुप्लेसी का मानना है कि मुंबई इंडियंस को बुमराह के चार ओवरों से आगे के बारे में सोचना होगा और साथ ही अपने इस तेज गेंदबाज का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा।

डुप्लेसी ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘विशेषकर बड़े स्कोर वाले मैच में आपको ये आकलन करना होगा कि बुमराह के चार ओवरों को छोड़कर बाकी गेंदबाज कितना रन दे रहे हैं। बुमराह आमतौर पर बहुत किफायती होते हैं। मुंबई इंडियंस को इस समस्या का समाधान करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘मुंबई इंडियंस को बुमराह का महत्वपूर्ण मौकों पर इस्तेमाल करके उनकी क्षमता का पूरा फायदा उठाना होगा, लेकिन मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के दबदबे को देखते हुए ये आसान नहीं होगा। उन्हें अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।’’

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में पावरप्ले में सुधार करने की जरूरत है। गावस्कर ने कहा, ‘‘जीत के लिए जरूरी रन रेट के साथ बने रहने के लिए उन्हें पावरप्ले में कम से कम 12 रन और बनाने थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। स्ट्राइक रोटेट करने के बावजूद जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़ता ही रहा। ये एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है।’’