Breaking News

‘कांग्रेस किसी का भी अपमान करने में पीछे नहीं’, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   कांग्रेस युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, ऐसे लोग कांग्रेस को डुबोएंगे: PM मोदी     |   राज्यसभा: ‘कांग्रेस की असम के प्रति नफरत जाहिर’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा     |   राज्यसभा: ‘पटेल के सपने को प्रधानमंत्री बनने का बाद पूरा किया’, पीएम मोदी ने कहा     |   हमारे दिल में छोटे किसानों को लेकर दर्द’, राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा     |  

डब्ल्यूपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी ली और काप, ट्रेनिंग सत्र में लिया हिस्सा

WPL 2026: दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मरिजाने काप और उनकी हमवतन लिजेल ली आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से पहले दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र में शामिल हो गई हैं। भारतीय खिलाड़ी तानिया भाटिया, निकी प्रसाद, मीनू मणि, ममता मडीवाला, दीया यादव और नंदनी शर्मा भी शिविर में शामिल हो गई हैं।

तीन बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स अपने डब्ल्यूपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 10 जनवरी को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुख्य कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही है और मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला खत्म होने के बाद भारतीय टीम की अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगी।

सत्र पूर्व शिविर के बारे में बात करते हुए बैटी ने कहा, ‘‘हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं इसलिए टीम का घुलना मिलना अच्छा होगा। गोवा का मौसम तैयारियों के लिए एकदम सही है। बाकी खिलाड़ी कुछ दिनों में शामिल हो जाएंगी। हम मुंबई जाने से पहले पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे ताकि अपने सत्र की शुरुआत कर सकें। ’’