Breaking News

राज्यसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पारित हुआ     |   संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित     |   शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया ने दिल्ली HC में दायर की याचिका, सीबीआई को दी चुनौती     |   ‘लोकसभा में सिर्फ एक बिल पर चर्चा, 12 बिल पास हुए’, बोले संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू     |   दिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी     |  

आर रविचंद्रन ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- इस उम्र में उनकी ऊर्जा और जोश बेजोड़

IPL 2026: विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद अपनी बेजोड़ ऊर्जा और जोश के दम पर जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।

पिछले साल तीन जून को आईपीएल फाइनल जीतने के बाद पहली बार टी20 प्रारूप खेलते हुए कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए जिसकी मदद से गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की।

अश्विन ने कहा, ‘‘वह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह लोगों को दिखा रहे हैं कि कैसे खेला जाता है। इसे जोरदार ढंग से खेलो और वैसे ही खेलो, जैसे खेला जाना चाहिए । विराट ने जो कुछ भी किया , उस लिहाज से यह बात मेरे लिए सबसे खास रही।"

कोहली ने आईपीएल से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 93, 23 और 124 रन बनाए थे। इससे पहले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में उन्होंने दो शतक समेत 302 रन बनाए थे।

अश्विन ने विकेटों के बीच दौड़ का हवाला देते हुए कहा कि इस उम्र और इतने अनुभव के बावजूद उनकी ऊर्जा बेजोड़ है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह काफी अजीब लगता है। मैं बातचीत के दौरान उनसे कह भी देता हूं। वह 40 रन के करीब खेल रहे थे और एक साझेदारी चल रही थी। उन्होंने पहला रन भागा और वहां रूक गए जब तक दूसरा बल्लेबाज आधी क्रीज तक भी नहीं पहुंचा था लेकिन वह दूसरे रन की तलाश में थे। लेग साइड में 57 मीटर की बाउंड्री थी जिससे साबित होता है कि अभी भी वह खेल में कितना जोश लेकर आते हैं।’’