Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

IND vs NZ: विराट कोहली ने 28000 रन बनाकर रचा इतिहास, संगकारा को पीछे छोड़ा

IND vs NZ: धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया।

कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने संगकारा के 28 हजार 16 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ, पूर्व भारतीय कप्तान अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

37 साल के कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 27 हजार 975 रन बनाकर मैच में उतरे थे। तेंदुलकर ने 782 पारियों में 34 हजार 357 रन बनाए, जबकि संगकारा ने 666 पारियों में 28 हजार 16 रन बनाए। अब वे पुरुष क्रिकेट में 28,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।